फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   baunser jump gun

परवाणू सब्जी मंडी में बाउंसरों ने तानी गन, नहीं चली गोली

Sat, 01 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Sat, 01 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन

सेक्टर 6 परवाणू सब्जी मंडी में दो ट्रांस्पोर्टरों के बीच झगड़े में एक ने बाहरी राज्य से बाउंसरों को बुला लिया। हथियारों से लैस होकर पहुंचे बाउंसरों ने सब्जी मंडी में दहशत मचा दी और झगड़ा करने वाले दूसरे ट्रांस्पोर्टर को ढूंढने लगे, लेकिन वह नहीं मिला। इस बीच बाउंसरों ने उसके कर्मचारी की कनपटी पर ही बंदूक तान दी, लेकिन गन नहीं चल पाई। बताया जा रहा है कि ट्रिगर पूरा नहीं दबा, जिससे गोली नहीं चली।

विज्ञापन


इस दौरान अन्य मजदूरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो एक अन्य बाउंसर ने मजदूर के सिर पर पत्थर मार कर लहूलुहान कर दिया। इस पर सब्जी मंडी में तैनात कर्मी एकत्र हो गए। काफी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने के बाद बाउंसर फरार हो गए, लेकिन मजदूरों ने एक बाउंसर को दबोच लिया, जबकि एक अन्य को परवाणू पुलिस ने पिंजौर लाइट के नजदीक पकड़ लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लोडिंग अनलोडिंग पर 1500 रुपये के लिए झगड़ा हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेब मंडी परवाणू में राजीव कुमार व मनोज दोनों ही ट्रांस्पोर्टर का कारोबार करते हैं। शनिवार को करीब 12 बजे दोनों के बीच लोडिंग व अनलोडिंग को लेकर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मनोज कुमार ने राजीव को पत्थर मार दिया जिस पर मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के लोगों ने दोनों का बीच बचाव कर झगडे़ं को निपटा दिया। उसके बाद दोबारा करीब 2 बजे मनोज बाहरी राज्यों से कुछ बाउंसर लेकर मंडी में आ पहुंचा और वह दूसरे ट्रांस्पोर्टर के मजदूर को डरा धमका कर राजीव कुमार के बारे में पूछने लगा। मजदूर के न बताने पर बाहरी राज्य से आए रामबीर निवासी जींद हरियाणा ने कर्मचारी मोहन सिंह पर बंदूक तान दी।

जींद के बाउंसर ने झगड़े के दौरान गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन किसी कारण से गोली नहीं चली। उसके बाद वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने अपने साथी को बचाने के लिए बाउंसरों पर धावा बोल दिया। माहौल तनावपूर्ण होता देख बंदूकों से लैस बाउंसर भागने लगे, लेकिन हमलावरों के एक साथी संजय निवासी सोनीपत हरियाणा को मजदूरों व आढ़तियों ने दबोच लिया जबकि अन्य फरार होने में सफल हो गए।

आढ़तियों ने तुरंत इसकी सूचना परवाणू थाना प्रभारी को दे दी। थाना प्रभारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फरार हुए एक हमलावर रामबीर सिंह को पिंजौर की लाइट वाले चौक पर दबोच लिया। मामले में दो लोग फरार हो गए।


एसपी सोलन अंजू आरा ने पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने धारा 307, 506, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसमें छानबीन चल रही है। एसएचओ मिनाक्षी शर्मा की तत्परता से 10 मिनट के भीतर ही एक को पिंजौर के लाइटों वाले चौक पर धरदबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed