फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   attempt of rape

चाचा ने भतीजी के साथ किया दुराचार का प्रयास

Mon, 18 Jan 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Mon, 18 Jan 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
attempt of rape

बद्दी थाने के तहत एक महिला ने एक युवक पर उसकी बेटी के साथ दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक रिश्ते में बच्ची का चाचा लगता है। महिला ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी एक अन्य लड़की के साथ विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। रविवार शाम को करीब पौने सात बजे उसकी बेटी घर आई। लेकिन उसके सिर पर टोपी नहीं थी। जिस पर मां ने उससे पूछा कि उसकी टोपी कहां है। तो बेटी ने बताया कि उसका चाचा उसे सरकारी स्कूल की टायलेट में ले गया था। वहां पर उसकी टोपी गिर गई। महिला ने अपनी बेटी के शरीर का निरीक्षण भी किया। उसने पुलिस को बताया कि उक्त युवक ने उसकी बेटी के साथ दुराचार करने का प्रयास किया है। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि बद्दी पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया है। अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्हंोंने बताया कि पुलिस ने धारा 354 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed