फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Attack on family, case on ten people

विवाह में एक परिवार पर हमला, दस लोगों पर केस

Sat, 19 Nov 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Sat, 19 Nov 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
Attack on family, case on ten people

शादी में शामिल होने गई महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप में दस लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि कहासुनी के बाद करीब एक दर्जन स्थानीय लोग भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


घटना में उसे और उसके परिवार को चोटें आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद 10 आरोपियों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दाड़लाघाट में सुंदर ज्ञानी पत्नी अजय त्यागी गांव बटेड़ डाकघर धुंदन तहसील अर्की जिला सोलन ने रिपोर्ट की है कि वह अपने परिवार के साथ उसी गांव में शादी में शामिल होने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां रविंद्र, बाबूराम, नीम चंद, मोहन लाल, नीरज, महेंद्र, लायक राम, अभिषेक तथा नरेंद्र ने उसके तथा उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी। 

एसपी अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। इसके बाद ही मामले को लेकर तस्वीर साफ हो पाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को एफआईआर में नामजद करके जांच की जा
रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed