{"_id":"56f138a94f1c1be956f14d24","slug":"atm-loot-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम लूट मामले की जांच को तीन कमेटियां गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम लूट मामले की जांच को तीन कमेटियां गठित
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Tue, 22 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
एटीएम लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। एसपी ने इस मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी खजाना राम को सौंपा है। डीएसपी ने चोरों को खोजने के लिए तीन टीमें गठित की हैं जो स्थानीय और पड़ोसी राज्यों में जांच में जुट गई हैं। 20 मार्च की मध्य रात्रि बरोटीवाला पुलिस थाने के कुछ ही दूरी पर एसबीआई का एटीएम चोर उखाड़ कर ले गए थे। एटीएम में करीब 11 लाख रुपये थे। चोरों ने एटीएम को उखाड़ा और उसे एक छोटी गाड़ी में भर कर ले गए।
विज्ञापन
शातिर लुटेरों ने एटीएम उखाड़ने से पहले सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे करके उसे निष्क्रिय किया। लोगों के मुताबिक जिस समय लुटेरे एटीएम उखाड़ रहे थे तो कुछ ही दूरी पर एक फैक्टरी का कामगार और उसकी पत्नी जाग गए थे। लेकिन गाड़ी का नंबर नहीं पढ़ पाए। इतना जरूर पड़ा की गाड़ी पीबी नंबर की थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कर दी थी। लेकिन अभी तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी खजाना राम को सौंपा है। मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी, एएसआई नीलम, एएसआई सुरेश शर्मा के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई हैं। यह टीमें स्थानीय और पड़ोसी राज्यों में लगातार संपर्क में है। इसके अलावा अन्य राज्यों के थानों और चौकियों को भी सूचना भेजी है। बीबीएन में रात दिन नाके और जांच का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ओमपाल सिंह