{"_id":"56f812254f1c1bb54bf14f2f","slug":"accident-scoti","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर मानपुरा के समीप एक टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने अनुसार यह घटना दोपहर बाद ढाई बजे की है। खवाजुद्दीन स्कूटी पर मानपुरा की ओर आ रहा था कि गुरूद्वारा के समीप दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से टैंकर से टकरा गया। इस आमने सामने की टक्कर में स्कूटी चालक खवाजुद्दीन घायल हो गया। उसे नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एसपी बशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने टैंकर के चालक सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। टैंकर को सीज कर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर छानबीन शुरूकर दी है।
विज्ञापन