{"_id":"8871074fcb12fe3a0c3c6a5e9669fb6c","slug":"accident-hindi-news-544","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की दीवार से ट्रक टकराया, जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल की दीवार से ट्रक टकराया, जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 01 Mar 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर जगतखाना के पास एक अनियंत्रित ट्रक स्कूल की चार दिवारी से जा टकराया। टकराने के बाद ट्रक में अचानक आग लग गई जिससे ट्रक की बाडी जलकर राख हो गई।
बाद में पानी डाल कर आग पर काबू किया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
घटना रात दो बजे के ही। लोगों का कहना है कि यह घटना कहीं दिन में हुई होती तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। नालागढ़ से एक ट्रक (एचपी -64बी-7979) रोपड़ की ओर जा रहा था।
ट्रक जगातखाना से एक मोड़ पहले ही अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराया फिर जगातखाना के प्राइमरी स्कूल की दीवार से टकरा गया। ट्रक चालक राम प्रकाश ने दावा किया कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हो गया है।
विज्ञापन
टकराने के बाद ट्रक में अचानक आग भी लग गई जिससे ट्रक की बाडी जल कर राख हो गई। बाद में पानी डाल कर आग पर काबू
किया गया।
मुख्य अध्यापक परमजीत कौर ने बताया कि दीवार टूटने से पचास हजार रुपये सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने ट्रक संचालक से दीवार ठीक करने को कहा है।
जिप सदस्य यशवंत सिंह बावा ने कहा कि स्कूल मोड़ पर है, इससे यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल को बेला मंदिर गांव में शिफ्ट करने की मांग की है। एसपी बिशेर सिंह ने ट्रक के चालक के लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज किया है।