फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   accident

स्कूल की दीवार से ट्रक टकराया, जलकर राख

Tue, 01 Mar 2016 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 01 Mar 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
accident

विज्ञापन
नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर जगतखाना के पास एक अनियंत्रित ट्रक स्कूल की चार दिवारी से जा टकराया। टकराने के बाद ट्रक में अचानक आग लग गई जिससे ट्रक की बाडी जलकर राख हो गई।
 बाद में पानी डाल कर आग पर काबू किया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
   घटना रात दो बजे के ही। लोगों का कहना है कि यह घटना कहीं दिन में हुई होती तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। नालागढ़ से एक ट्रक (एचपी -64बी-7979) रोपड़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

  ट्रक जगातखाना से एक मोड़ पहले ही अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराया फिर जगातखाना के प्राइमरी स्कूल की दीवार से टकरा गया। ट्रक चालक राम प्रकाश ने दावा किया कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  टकराने के बाद ट्रक में अचानक आग भी लग गई जिससे ट्रक की बाडी जल कर राख हो गई। बाद में पानी डाल कर आग पर काबू
किया गया।
  मुख्य अध्यापक परमजीत कौर ने बताया कि दीवार टूटने से पचास हजार रुपये सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने ट्रक संचालक से दीवार ठीक करने को कहा है।

 जिप सदस्य यशवंत सिंह बावा ने कहा कि स्कूल मोड़ पर है, इससे यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल को बेला मंदिर गांव में शिफ्ट करने की मांग की है। एसपी बिशेर सिंह ने ट्रक के चालक के लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed