{"_id":"94aa0da5c57110cdd5030b5fcbd6abe3","slug":"accident-hindi-news-526","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आने से तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 19 Feb 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झाड़माजरी हरिपुर मार्ग पर हिल व्यू के पास एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार समेत पैदल चल रही दो महिलाएं जख्मी हो गईं। जख्मी हालत में तीनों को झाड़माजरी के निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहां से बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
हादसा वीरवार देर शाम को हुआ। बीटेक का छात्र निपुण ठाकुर कार लेकर हरिपुर की ओर से बद्दी आ रहा था। यूपी के बदाऊं निवासी रामभजन बाइक पर सवार होकर हिल व्यू जा रहा था।
हिल व्यू से थोड़ा पहले कार और बाइक की टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार सड़क पर गिर गया। कार चालक बाइक से टकराने के बाद पैदल चल रही दो महिलाओं से भी टकरा गई। दोनों महिलाएं को भी चोट पहुंची है।
विज्ञापन
कार चालक निपुण ने सभी घायलों को अपनी कार से झाड़माजरी स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया।
यहां एक महिला को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, वहीं कलावती अभी अस्पताल में दाखिल है। बाइक चालक रामभजन के सिर में चोट लगने पर उसे पीजीआई रेफर किया है।
कार चालक ही उसे लेकर पीजीआई गया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक निपुण ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरोटीवाला पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।