{"_id":"5cbf3032bdec22493443027a","slug":"91556033586-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यारी मोड़ के पास टिपर खाई में गिरा, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्यारी मोड़ के पास टिपर खाई में गिरा, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर क्यारी मोड़ के समीप एक टिपर खाई में गिर गया। इससे चालक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने चालक को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन कार्य में कार्यरत चालक ने खाना खाने के लिए क्यारीघाट के समीप गाड़ी को खड़ा किया हुआ था। जब वह खाना खाकर टिप्पर को लेकर वहां से जाने लगा तो ब्रेक फेल हो गई और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। फोरलेन कार्य कर रहे कर्मियों ने उसे खाई से बाहर निकाला और कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। चालक को वहां से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। कंडाघाट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।