फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कोटलानाला में बीएसी की छात्रा का एटीएम बदलकर युवक ने निकाले 43 हजार रुपये

कोटलानाला में बीएसी की छात्रा का एटीएम बदलकर युवक ने निकाले 43 हजार रुपये

Sat, 06 Apr 2019 06:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
बीएससी छात्रा का एटीएम बदलकर युवक ने निकाले 43 हजार
विज्ञापन

कोटलानाला में एटीएम से पैसे निकालने गई युवती से ठगी, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
युवती का पिन नंबर नोट करने के बाद एटीएम बदलकर आरोपी मौके से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। कोटलानाला सोलन में एक छात्रा का एटीएम कार्ड बदलकर उसमें से 43 हजार रुपये की नकदी निकालने का मामला सामने आया है। इसमें पुलिस ने उक्त छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शहर के कोटलानाला स्थित एटीएम से पैसे निकालने गई सिरमौर के कसैला गांव की एक बीएससी तीसरे सेमेस्टर की छात्रा का वहां मौजूद एक युवक ने एटीएम बदल लिया। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के एटीएम से पैसे निकालने के लिए कोटलानाला आई थी। जब वह एटीएम के अंदर पैसे निकालने के लिए गई तो कुछ समय के लिए उसका कार्ड मशीन के अंदर रह गया। इसके बारे में उसे पता नहीं था। यह बाहर खड़ा एक युवक देख रहा था। इस बीच वह युवक अंदर आया और उसका एटीएम बाहर निकाला। उसे दोबारा से एटीएम का प्रयोग करने और पिन डालने को बोला। शातिर युवक छात्रा का पिन देख कर एटीएम बदलकर मौके से फरार हो गया। कुछ समय के बाद उसे एटीएम से पैसे निकलने के एसएमएस आने लगे। उसके बैंक खाते से 20 हजार की नकदी निकाल दी गई थी। मामले में रोचक मोड़ तब आया जब कुछ देर बाद युवती के मोबाइल में 23 हजार रुपये जमा होने का एसएमएस आ गया। युवती के एटीएम बदलकर पैसे निकाल रहे आरोपी ने इस रकम को तत्काल निकाल लिया। इसके बाद पीड़ित युवती ने यह बात अपनी बहन को बताई और इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से शातिर युवक की तलाश कर रही है। इसमें जल्द ही शातिर पुलिस की गिरफ्त में होगा। एएसपी सोलन शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि एक छात्रा ने शिकायत की है। उसका एटीएम बदलकर एक शातिर युवक ने उसके खाते से कुल 43 हजार रुपये उड़ाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि एटीएम से पैसे निकालते समय किसी भी अंजान व्यक्ति को साथ लेकर न जाएं। यदि कोई परेशानी हो तो इसकी सूचना बैंक प्रबंधन को तत्काल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed