{"_id":"5c45c33fbdec22499d2712a6","slug":"91548075839-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कून में स्नानागार से तेंदुए की खाल और पावघाटी में खैर की लकड़ी से लदा ट्रक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कून में स्नानागार से तेंदुए की खाल और पावघाटी में खैर की लकड़ी से लदा ट्रक बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कून में स्नानागार से तेंदुए की खाल, पावघाटी में खैर की लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कून में दी दबिश, दोनों मामलों में दो लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। पुलिस ने थाना अर्की के तहत कून गांव में एक रिहायशी मकान में दबिश देकर तेंदुए की खाल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना पर जयदेव पुत्र रूपलाल गांव कून बडेरना डाकखाना मटेरनी के रिहायशी मकान के स्नानागार से चीते की खाल बरामद की है। पुलिस ने जयदेव को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट डॉ. अमित शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर अर्की पुलिस ने कार्रवाई कर उक्त व्यक्ति के निवास स्थान पर दबिश दी। दबिश के दौरान उक्त व्यक्ति के स्नानागार से चीते की खाल बरामद हुई है।
यहां एक अन्य मामले में पुलिस ने खैर की लकड़ी से लदे एक ट्रक को कब्जे में लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार अर्की पुलिस नाके के दौरान ट्रक को निरीक्षण के लिए रोका गया। इस दौरान ट्रक में खैर की लकड़ी लदी पाई गई। पुलिस ने चालक से दस्तावेज की मांगे जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर पाया। चालक की पहचान उत्तम चंद, गांव तरयाड डाकरघर डोल तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई। ट्रक बिलासपुर से सिरमौर जा रहा था। पुलिस चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। मामले की पुष्टि कर डीएसपी दाड़लाघाट डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि अर्की पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पावघाटी से एक ट्रक चेक करने पर यह लकड़ी बरामद की जो अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि अर्की पुलिस ने फॉरेस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।