फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अब सीअाईडी करेगी एटीएम गोलीकांड की जांच

अब सीअाईडी करेगी एटीएम गोलीकांड की जांच

Sat, 02 Dec 2017 12:45 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
अब सीअाईडी करेगी एटीएम गोलीकांड की जांच
बद्दी (सोलन)। हिमाचल पंजाब सीमा पर ढेरोंवाल में दो सितंबर की रात को हुए गोलीकांड की जांच अब सीआईडी करेगी। पुलिस महकमे ने यह जांच सीआईडी को सौंपी है। स्थानीय पुलिस इस मामले के दो आरोपियों को हालांकि अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। ऐसे में जांच सीआईडी को सौंपने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

इस वारदात के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा चलाई गोली से एक युवक की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक युवक इस एटीएम लूटकांड का आरोपी था। लेकिन परिजन पुलिस के इन आरोपों को नकार चुके हैं। अब गोलीकांड की निष्पक्ष जांच की बात कहकर पुलिस ने इसका जिम्मा पुलिस विभाग के सीआईडी विंग को सौंप दिया है।
विज्ञापन

2 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 2:30 बजे चौंकीवाला स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया गया था। इसमें धमाका हुआ जिससे वाहनों में सवार लुटेरे मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही नाकाबंदी की गई। पुलिस के मुताबिक ढेरोंवाल बैरियर पर पुलिस द्वारा लगाए नाके पर भाग रहे लुटेरों पर उन्हें गोली चलानी पड़ी। इसमें एक युवक सागर पुत्र मित्रदेव निवासी गांव दरबाथू बल्ह मंडी की मौत हो गई। कमलेश उर्फ चिन्नू निवासी बल्ह मंडी घायल हो गया जिसका पीजीआई में उपचार करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है। एक अन्य आरोपी युवक सुनील निवासी बल्ह मंडी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इस वारदात को कबूल कर लिया है। माना है कि पुलिस के रोकने पर गाड़ी को उन पर चढ़ाने का प्रयास किया था। गोली चलाने के इस मामले में पुलिस को मानवाधिकार आयोग और विभागीय जांच का सामना करना पड़ रहा है। इसी चलते अब यह जांच सीआईडी को सौंप दी है।


दो आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार : एसपी
एसपी राहुल नाथ ने कहा कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार अभी किया जाना है। इसमें एक भगौड़ा है। कहा कि जांच का जिम्मा अब सीआईडी के पास है। गोली चलाने की जांच जिला पुलिस नहीं कर सकती है, इसलिए इसकी जांच भी सीआईडी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed