फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ठेकों पर प्रिंट रेट से अधिक दामों पर बेची जा रही है शराब

ठेकों पर प्रिंट रेट से अधिक दामों पर बेची जा रही है शराब

Wed, 13 Jun 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ठेकों पर प्रिंट रेट से अधिक दामों पर बेची जा रही है शराब
red wine
कुनिहार (सोलन)। क्षेत्र के शराब ठेकों पर सरेआम लूट हो रही है। लोगों को अंकित मूल्य पर सामान मुहैया करवाने के दावे करने वाले जिला प्रशासन की नाक तले यह लूट हो रही है। हैरत इस बात है कि इन ठेकों पर किसी तरह का कोई निरीक्षण नहीं हो रहा। लोगों की शिकायतों के बावजूद महंगे दामों पर शराब बेचने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। कुनिहार में शराब के ठेकों में इन दिनों लोगों से मनमाने रेट वसूले जा रहे हैं। अंग्रेजी शराब के ठेकों पर अभी तक रेट लिस्ट नहीं लगाई है। रेट लिस्ट न होने के कारण लोगों से ठेके वाले मनमर्जी के दाम वसूल रहे हैं। लोगों को महंगी शराब देने पर विभाग द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कुनिहार इंग्लिश वाइन शॉप में बीयर की बोतल जिस पर करीब 120 रुपये दाम प्रिंट है के लोगों से 160 रुपये वसूले जा रहे हैं। इसी तरह अन्य ब्रांड के भी मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग की ढीली नीति पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। कुनिहार क्षेत्र के कुछ शराब कारोबारियों की ऊंची पहुंच के चलते उन पर विभाग भी कार्रवाई करने से बच रहा है। स्थानीय लोगों प्रेम कुमार, सुभाष, सुरेश, मनोहर लाल, पद्मचंद और कृष्ण लाल सहित अन्य लोगों ने विभाग से कुनिहार के ठेकों पर रेट लिस्ट लगवाने की मांग की है। कुनिहार में आबकारी एवं कराधान कार्यालय के इंस्पेक्टर बीएन शर्मा ने बताया कि बताया कि सभी ठेकों पर रेट लिस्ट लगाने के निर्देश विभाग की ओर से दिए गए हैं। प्रिंट रेट से ज्यादा शराब या बीयर नहीं बेची जा सकती। यदि कुनिहार में ऐसा चल रहा है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed