फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ज्वेलर को लाखों का चूना लगा गए फर्जी मां-बेटे

ज्वेलर को लाखों का चूना लगा गए फर्जी मां-बेटे

Fri, 06 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। आभूषण विक्रेता को मां-बेटे की फर्जी जोड़ी लाखों रुपये का चूना लगा गई। यह दोनों मां-बेटा स्थानीय ज्वेलर की दुकान में आए और लाखों रुपये की खरीदारी करके पेमेंट की एवज में चेक थमा गए। विक्रेता को इस फर्जीबाड़े का पता तब चला जब वह चेक को कैश कराने बैंक पहुंचे। बैंक में बताया गया कि इस खाते में पैसे नहीं हैं और यह हस्ताक्षर भी किसी और के हैं। इसके बाद ज्वेलर पुलिस के पास पहुंचा और मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ठगी धर्मपुर के एक आभूषण कारोबारी से की गई है। आरोपी ग्राहक बनकर ज्वेलर के पास अपनी बहन की शादी के लिए शॉपिंग करने आया था। इसने करीब ढाई लाख के आभूषण खरीदे तथा कारोबारी को चेक थमाकर गायब हो गए। कारोबारी ने चेक को बैंक में कैश करने के लिए लगाया तो उस नाम से कोई अकाउंट ही नहीं था। इस पर कारोबारी ने पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धर्मपुर सुबाथू मार्ग पर आभूषण की दुकान चलाने वाले तपस ने शिकायत की है कि 15 सितंबर को यह आरोपी अपनी नकली मां शांति देवी के साथ दुकान पर पहुंचे थे। इसने अपना नाम देवराज निवासी शिल्लीबगी जाठिया देवी बताया था। बहन की शादी का हवाला देकर इन्होंने करीब दो लाख 70 हजार के आभूषणों की खरीद की थी। इसके बाद पेमेंट की एवज में शांति देवी ने हस्ताक्षर कर चेक दिया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद जब चेक को बैंक में लगाया तो इस फर्जीबाड़े का खुलासा हुआ। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि न तो इस अकाउंट में कैश है और यह हस्ताक्षर भी किसी अन्य व्यक्ति के हैं। इसके बाद कारोबारी हक्का बक्का रह गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी का सही पाया गया है लेकिन जिस महिला को वह अपने साथ मां बताकर लाया था वह कोई और है। आरोपी ने खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस : एसएचओ
धर्मपुर थाना के एसएचओ कमलचंद ने बताया कि ठगी की शिकायत मिली है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्जकर इसकी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी : एसपी
एसपी मोहित चावला का कहना है कि आरोपियों का पता लगाकर पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा कि कारोबारियों को ऐसे मामले में खुद भी अलर्ट रहना होगा। चेक से पेमेंट किसी जानकार व्यक्ति से ही लें या फिर इसे पहले कन्फर्म कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed