फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   8 lac missing in running vichel

अौर चलती गाड़ी से गायब हो गए अाठ लाख

Tue, 17 Jan 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 17 Jan 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
8 lac missing in running vichel
जिला सोलन के एटीएम में पैसा लोड करने वाली निजी कंपनी के चालक ने शातिराना तरीके से आठ लाख गायब कर दिए। - फोटो : demo pic
जिला सोलन के एटीएम में पैसा लोड करने वाली निजी कंपनी के चालक ने शातिराना तरीके से आठ लाख गायब कर दिए। मालरोड में हिमानी के एटीएम के पास अपने दोनों साथियों को नोटों का बैग थमाकर किसी काम का हवाला देकर खुद गायब हो गया ताकि वह आसानी से पुलिस की नजरों से बच जाए और उसके साथी फंस जाए। कैश काउंट किया जाने लगा तो उसमें आठ लाख कम निकला और दोनों कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। शातिर ने षड्यंत्र को काफी चालाकी से रचा लेकिन सोलन की स्मार्ट पुलिस के आगे शातिर की चालाकी काम न आई।
विज्ञापन

 
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल शातिर को धरा बल्कि उससे आठ लाख की राशि भी रिकवर कर ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस ने राकेश कुमार पुत्र सोहन लाल गांव आंजी सुनारा डाकघर वाकनाघाट तहसील कंडाघाट जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का कार्य सराहनीय है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता कर्मियों की जुबानी
शिकायतकर्ता रविंद्र कुमार पुत्र दयाजु राम गांव जूरू डाकघर कुपवी जिला शिमला वर्तमान में एटीएम में पैसा लोड करने वाली सिक्योर ट्रांस्पोर्ट इंडिया प्राईवेट लिमिटेड चक्कर शिमला कार्यालय में तैनात हैं। उनके अनुसार वह, राम लाल तथा ड्राइवर राकेश कुमार सोलन जिला के अधिकांश एटीएम में पैसा लोड करने गए थे। कुछ एटीएम में पैसा लोड कर दिया जबकि कुछ में पैसा लोड किया जा रहा था। सभी सपरून के नजदीक हिमानी के एटीएम में कैश लोड करने जा रहे थे। चालक ने गाड़ी राम लाल को थमा दी। स्वयं पिछली सीट पर बैठ गया। जहां कैश का बैग रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और थमा दिया साथी को स्टेयरिंग
पैसा गायब करने का षड्यंत्र रचने वाला चालक काफी शातिर था। जैसे ही सभी हिमानी एटीएम पहुंचे तो राकेश गाड़ी से उतरा और कैश वाला बैग दोनों साथियों को यह कहकर थमा दिया कि इसे काम से कहीं जाना है। दोनों से कहा कि हिमानी एटीएम में कैश भर दें और स्वयं गाड़ी लेकर चला गया। जैसे ही इन दोनों ने कैश डालने के लिए बैग खोला तो उसमें से 8 लाख की रकम गायब थी। इन्हें शक हुआ कि ड्राइवर राकेश कुमार ही कैश चोरी करके ले गया है, जिसकी सूचना इन्होंने पुलिस को दी तथा पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए ड्राइवर को काबू करके 8 लाख रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed