{"_id":"586fc5444f1c1b0b321585d3","slug":"753-kg-vegitable-and-fruit-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":" 753 किलोग्राम फल और सब्जी जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
753 किलोग्राम फल और सब्जी जब्त
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन।
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारियों पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को छापामारी करते हुए 753 किलोग्राम गली-सड़ी सब्जी और फल जब्त किए हैं। ढाबों में घरेलू गैस के दुरुपयोग पर शिकंजा कसते हुए तीन सिलेंडर जब्त करने के अलावा कुछ मामले ओवर चार्जिंग के भी पकड़े हैं। कुल 35 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 17 कारोबारियों पर जुर्माने और चालान की कार्रवाई की गई है। इससे कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग सोलन ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न फल एवं सब्जी विक्रेताओं की दुकानों की चेकिंग की। इस दौरान शहर में बिक रही 753 किलोग्राम फल और सब्जियां गली-सड़ी पाई गईं। जिसे जब्त करके बेचने वालों को चालान थमाए गए हैं। साथ ही 18 हजार 140 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित ढाबों और होटलों में जांच के दौरान तीन रसोई गैस भी जब्त किए गए। साथ ही ढाबा चालकों पर 3450 रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति अधिकारी ईश्वर चंद की अगुवाई में यह छापामारी हुई। सोलन के माल रोड से लेकर बाईपास और कोटलानाला में लगे सभी फल और सब्जियों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 35 फल और सब्जी की दुकानों की व्यवस्था जांची गई। सही रेट लिस्ट और सही बिल वाउचर नहीं पाए जाने पर 17 फल और सब्जी विक्रेताओं की सब्जी जब्त करने के साथ जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही 6 ढाबों और होटलों की चेकिंग के बाद 3 ढाबा मालिकों को घरेलू सिलेंडरों के उपयोग करने पर फाइन लगाया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर अर्की श्याम भाटिया, इंस्पेक्टर नालागढ़ गिरिश कुमार, इंस्पेक्टर कंडाघाट मंजु ठाकुर और इंस्पेक्टर सोलन ममता शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन