फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दवाई की दुकान से हजारों की चोरी

दवाई की दुकान से हजारों की चोरी

Sat, 13 Jan 2018 10:14 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
दवाई की दुकान से हजारों की चोरी
डेमो - फोटो : demo pic
सोलन। राजगढ़ रोड पर स्थित जनदेव कांपलेक्स में एक दवा की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर नगदी सहित खाने-पीने की वस्तुओं पर हाथ साफ कर दिया। वारदात शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। इसका पता शनिवार को लगा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात सोलन के राजगढ़ रोड पर स्थित जनदेव कांपलेक्स में एक दवाइयों की दुकान में चोरी हो गई। चोर रोहित मेडिकल स्टोर से कुछ नगदी ओर खाने पीने का समान लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक जब सुबह दुकान में आए तो शटर का ताला टूटा पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक ब्रह्म राम ने बताया कि जब वह सुबह दुकान में आए तो दुकान के शटर का ताला टूटा पड़ा था। चोरों ने सरिये से ताला तोड़ा है। उन्होंने शटर खोलकर देखा तो अंदर के दरवाजे का शीशा तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुकान के गल्ले में करीब पांच सौ रुपये, दानपत्र में करीब 3 हजार की नकदी सहित खाद्य सामग्री शातिर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी समान ओर नकदी लगभग 20 हजार रुपये की है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी इसी दुकान में चोरी हो चुकी है। सदर थाना सोलन के एसएचओ विपन कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह रोहित मेडिकल स्टोर के मालिक ने चोरी होने की सूचना दी है। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed