{"_id":"59ddc8c64f1c1bca678b53d0","slug":"71507707078-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से पौने तीन किलो चूरा पोस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक से पौने तीन किलो चूरा पोस्त
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। पुलिस ने सलोगड़ा में एक ट्रक से 2 किलो 800 ग्राम चूरा पोस्त बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस मुख्य आरक्षी नवीन कुमार की अध्यक्षता में पुलिस टीम चंबाघाट में गश्त पर थीं। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की रवी बसनेत निवासी नेपाल हाल रिहायशी फ्रेंड्स कॉलोनी चंबाघाट में रहता है। वह सलोगड़ा में अपने ट्रक में चुरा पोस्त बेचने का काम कर रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान यह सामग्री बरामद हुई।
गंबरपुल और सलोगड़ा से अवैध शराब पकड़ी
सोलन/सुबाथू। पुलिस ने गंबरपुल और सलोगड़ा में अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना थी कि जशविंद्र सिंह चाय की दुकान में शराब का धंधा करता है। इस पुलिस ने जब दुकान की तलाशी ली तो इसमें 10 बोतलें देशी शराब की बरामद की गईं। वहीं सलोगड़ा में पवन कुमार शर्मा की करियाना की दुकान से 10 बोतलें शराब की पकड़ी गई हैं।
वाहनों की भिड़ंत में दो घायल
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर सलोगड़ा के पास कारों की टक्कर में दो घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस थाना सोलन में वीरेंद्र कुमार निवासी कलीन ने शिकायत की है कि वह अपनी कार में ड्यूटी के लिए देलगी जा रहा था तो सलोगड़ा के पास एक गाड़ी ने इसकी कार को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गाड़ियों के चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।