{"_id":"595e63804f1c1bac168b45d3","slug":"71499358080-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीली बती लगाने पर एसपी की गाड़ी का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीली बती लगाने पर एसपी की गाड़ी का चालान
Updated Thu, 06 Jul 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले अधिकारियों की गाड़ी पर अभी भी नीली बत्ती का इस्तेमाल हो रहा है। कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर चेकिंग के दौरान देर शाम बाहरी राज्य से आए एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी का चालान काटा गया। अधिकारी के वाहन नीली बत्ती लगी हुई थी। नियमों के मुताबिक वाहनों पर नीली बत्ती लगाना प्रतिबंध है। गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने खुद को नोयडा का एसपी बताया। लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें बताया कि वाहन पर नीली बत्ती लगाना गलत है। लिहाजा चालान भुगतना होगा। इसके बाद पुलिस ने वाहन का चालान काटकर उन्हें थमा दिया। हालांकि वाहन पर लगी बत्ती को कवर कर रखा था लेकिन ऐसा करने पर कानून प्रतिबंध है। चालान करने के साथ स्थानीय पुलिस ने मौके पर ही बत्ती को उतरवा भी दिया। गाड़ी का पांच सौ रुपये का चालान काटा गया।
कुछ हफ्ते पहले भी पुलिस ने बाहरी राज्यों से आए तीन अधिकारियों के वाहनों से कवर से ढकी नीली बत्ती के चालान काटे थे। पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम एक इनोवा गाड़ी यूपी नंबर 17 बीसी-1112 कवर नीली बत्ती लगाकर परवाणू से सोलन की ओर जा रही थी। गाड़ी को स्थानीय पुलिस ने रोककर पूछा तो गाड़ी में सवार शशि त्यागी ने बताया कि वे नोएडा के एसपी हैं। गाड़ी में लगी बत्ती को देखा तो तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बत्ती लगाने का कारण पूछा साथ ही कवर नीली बत्ती का प्रयोग करने पर चालान किया। इसके बाद मौके पर ही बत्ती को उतरवा दिया।
नियमों की अवहेलना पर काटा चालान : भीष्म ठाकुर
डीएसपी परवाणू भीष्म ठाकुर ने कहा कि कोई भी अधिकारी यदि हिमाचल में बत्ती का प्रयोग करता हुआ पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को नीली बत्ती का अवैध रूप से प्रयोग करने और नियमों की अवहेलना करने पर गाड़ी का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि जिस वाहन का चालान काटा गया, उसमें सवार व्यक्ति ने खुद को नोयडा का एसपी बताया था।