फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   प्रवासी कामगार को फिर दाग दी गोली

प्रवासी कामगार को फिर दाग दी गोली

Thu, 29 Jun 2017 10:15 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक कारोबारी को अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। बद्दी में गोलीबारी की यह 13 दिन में दूसरी घटना है। वारदात साईं रोड बद्दी पर हुई। गोली लगने से घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर किया है। घटना बुधवार रात की है। साईं रोड पर बिहार निवासी एक अपनी मीट और सूप वाली रेहड़ी पर काम कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार लोगों ने बिना कुछ कहे ही उसे गोली मार दी। बताया जाता है कि गोली टांगों में लगी है, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लड्डू कुमार निवासी गांव दरभंगा बिहार साईं रोड पर मीट और सूप की रेहड़ी लगाता है। यहां संडोली में किराये के मकान में रहता है। रोज की तरह लड्डू कुमार बुधवार को भी साईं रोड पर अपनी रेहड़ी पर काम कर रहा था। देर रात एक बाइक पर दो लोग सवार होकर आए और उसे गोली मारकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

बद्दी में तेरह दिन के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व 15 जून की रात को बाईपास मार्ग बद्दी पर बनी झुग्गी में रह रहे एक प्रवासी शत्रुघ्न (32) पुत्र जगदीश साहनी, निवासी गांव बरही जिला दरभंगा बिहार को अज्ञात लोगों ने गोली दाग दी थी। शत्रुघ्न को भी टांग पर ही गोली मारी थी। एसपी बीएस चौहान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गोली और शैल को बरामद करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed