फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   महिला की चेन छीन फरार आरोपी बाइक के साथ यूपी से गिरफ्तार

महिला की चेन छीन फरार आरोपी बाइक के साथ यूपी से गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2019 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। घर के बाहर टहल रही एक महिला के गले से चेन खींचने के मामले में पुलिस ने स्नैचर को धर लिया है। पुलिस टीम ने यूपी में आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर लिया। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ 27 मार्च को घर के बाहर सड़क पर घूम रही एक महिला के साथ फिल्मी स्टाइल में बाइक पर सवार होकर गले से सोने की चेन खींच ली थी। इस दौरान आरोपी महिला को सड़क पर पटककर फरार हो गए थे।

पुलिस के अनुसार महिला हिमानी वार्षिनी पत्नी रतन वार्षिनी ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने घर के बाहर टहल रही थी तो अचानक ही दो लोग एक काले रंग की बाइक पर आए। एक ने हेलमेट पहना था और दूसरा बिना हेलमेट के था। आरोपी बाइक लेकर महिला के करीब पहुंच गए और चेन खींच ली।
विज्ञापन


इस दौरान महिला सड़क पर गिर पड़ी और आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी और मौके पर मिल सुबूत के आधार पर मामले को हल किया। पुलिस ने आरोपी जय कुमार (26) निवासी गांव खानपुरकलां काला जिला शामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर उसका रिमांड हासिल किया जाएगा। उसके साथी और चेन के बारे में पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी अन्य मामलों में संलिप्त है या नहीं इसका खुलासा पूछताछ के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed