फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   वन काटु चला रहे दरख्तों पर कुल्हाड़ी, विभाग गहरी नींद में सोया

वन काटु चला रहे दरख्तों पर कुल्हाड़ी, विभाग गहरी नींद में सोया

Sun, 17 Sep 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में वन काटु सरेआम हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं और वन विभाग है कि मूकदर्शक बनकर बैठा हुआ है। वन मंडल नालागढ़ के तहत वन रेंज बद्दी के तहत धर्मपुर बीट के जंगल में वन विभाग की भूमि पर लगे खैर के पेड़ों को वन काटुओं ने काट डाला है। अब ठूंठ ही शेष बचे हैं। यह पहली घटना नहीं है कि जब वन काटुओं ने खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। कई बार वन काटुओं को पकड़ा भी जा चुका है।
विज्ञापन

नवांनगर निवासी राम प्रताप, रामस्वरूप, विजय, पतराम ने वनमंडलाधिकारी को दी शिकायत में बताया कि वन क्षेत्र में खैर के पेड़ों को अवैध रूप से वन माफिया ने काट दिया है। रामप्रताप ने बताया कि पौधों की संख्या काफी हो सकती है। ग्रामीणों ने जंगल में जाकर देखा तो पाया कि करीब 5 दर्जन से अधिक पौधे खैर के काटे गए हैं, ठूंठों पर मिट्टी डाल रखी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बरोटीवाला मोहिंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग ने 13 पेड़ों के कटान की प्राथमिकी दर्ज करवाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
डीएफओ वन मंडल नालागढ़ प्रीती भंडारी ने कहा कि खैर के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत मिलते ही विभाग ने छानबीन शुरू कर दी है और विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed