{"_id":"5c768da9bdec2273934e266f","slug":"41551273385-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू गोलीकांड मामले में एसआईटी ने पकड़े पांच अन्य आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परवाणू गोलीकांड मामले में एसआईटी ने पकड़े पांच अन्य आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू गोलीकांड मामले में और पांच आरोपी पकड़े
परवाणू के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से संबंध रखने वाले हैं आरोपी
पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर आगामी जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)। कैंटर यूनियन में वर्चस्व को लेकर 11 फरवरी को परवाणू में हुए गोलीकांड और हिंसा की वारदातों में वांछित पांच और आरोपी पुलिस की एसआईटी की गिरफ्त में आ गए हैं। पकड़े पांचों आरोपी परवाणू के निकटवर्ती गांवों के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और पहले से गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रणजीत सिंह निवासी अंबोटा, 39 वर्षीय पिंकू निवासी धग्गड़, 25 वर्षीय रूबल निवासी गांव धग्गड़, 30 वर्षीय चैन सिंह निवासी गांव गुनाई, 35 वर्षीय बलविंद्र सिंह निवासी सेक्टर-6 परवाणू तहसील को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। पुलिस पहले ही 14 आरोपियों की धरपकड़ कर चुकी है। इन पांच आरोपियों की धरपकड़ के बाद अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 19 हो गई हैं। पुलिस को अभी भी कई आरोपियों की तलाश हैं जो पुलिस कार्रवाई के डर से फरार हैं। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पूछताछ के लिए पांचों गिरफ्तार आरोपियों के पांच दिन की पुलिस रिमांड कोर्ट से मांगी जाएगी। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।