{"_id":"5b423a324f1c1b07278b550d","slug":"41531066930-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद के सफाई कर्मियों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर परिषद के सफाई कर्मियों से मारपीट
Updated Sun, 08 Jul 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद बद्दी में ट्रैक्टर ट्राली में कूड़ा-कचरा फेंकने जा रहे कर्मचारियों से स्थानीय लोगों ने मारपीट की। आरोपियों ने पहले सफाई कर्मियों का रास्ता रोका और फिर मारपीट की। नगर परिषद प्रबंधन ने मारपीट का मामला दर्ज करवा दिया है। नगर परिषद बद्दी द्वारा शहर से कूड़ा एकत्रित करके डंपिंग साइट केंदूवाला पहुंचाया जाता है। स्थानीय लोगों ने डंपिंग साइट में कूड़ा फें कने का विरोध किया और ट्रैक्टर को रोककर सफाई कर्मियों से मारपीट की। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में नगर परिषद बद्दी के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह पुत्र गंगा राम ने बताया कि नगर परिषद बद्दी के सफाई कर्मचारी रविदास पुत्र रोशन व विपिन पुत्र प्रभुदयाल ट्रैक्टर में कूड़ा भरकर फेंकने जा रहे थे, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने उनका रास्ता रोका और ट्रैक्टर को आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान लोगों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की।
एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने नगर परिषद के ईओ की ओर से मिली शिकायत के तहत रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकियों सहित मारपीट करने का मामला दर्ज कर घायल कर्मियों के मेडिकल करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने नगर परिषद के ईओ की ओर से मिली शिकायत के तहत रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकियों सहित मारपीट करने का मामला दर्ज कर घायल कर्मियों के मेडिकल करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन