फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दाड़लाघाट में बड़े भाई के ट्रक बेचकर खरीद लिया ट्राला

दाड़लाघाट में बड़े भाई के ट्रक बेचकर खरीद लिया ट्राला

Fri, 15 Jun 2018 10:31 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट में बड़े भाई के ट्रक बेचकर खरीद लिया ट्राला
- फोटो : अमर उजाला
सोलन।छोटे भाई ने अपने सगे भाई के दो ट्रक बिना बताए बेचकर ट्राला खरीद लिया। बड़े ने छोटे भाई को गाड़ियों की देखभाल की जिम्मेवारी सौंप रखी थी लेकिन इसी बीच छोटे भाई ने इन ट्रकों को बेच डाला। बड़े भाई को जब पता चला तो उसने पुलिस के पास शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना दाड़लाघाट में ट्रकों को बेचने का यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में सुंदरलाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके भाई ने बिना अनुमति और धोखे से दो ट्रकों को बेच डाला है। शिकायत में सुंदरलाल ने कहा कि उसके पास तीन ट्रक हैं जिसे उसने दाड़लाघाट ट्रक यूनियन में कार्य के लिए लगा रखा है। इन ट्रकों की देखभाल के लिए उसने अपने छोटे भाई को अधिकृत किया था। लेकिन दो सप्ताह पहले उसे जानकारी मिली की उसके भाई ने दो ट्रकों को बेचकर उसकी अनुमति के बैगर ही एक ट्राला खरीद लिया है। पुलिस में दी शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके भाई ने धोखे और षड्यंत्र से ट्रकों को बेचा है। पुलिस ने धारा 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक को बेचने के मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि इसमें मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। छानबीन के बाद ही यह पता चल पाएगा असल में हुआ क्या है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


धर्मपुर में ट्रक और कार में भिड़ंत
धर्मपुर (सोलन)। पुलिस थाना धर्मपुर के तहत एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस में कुनाल ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह अपनी कार में कुमारहट्टी से जाबली जा रहा था। पट्टा मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके चलते उसकी गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed