{"_id":"5a5e2f634f1c1b82268b4bc9","slug":"41516121955-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बसों के परिचालकों ने सरकारी बस के कंडक्टर को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बसों के परिचालकों ने सरकारी बस के कंडक्टर को धुना
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर भुड्ड बैरियर के पास सरकारी बस से सवारियां उतारते वक्त निजी बस के दो परिचालकों ने सरकारी बस के कंडक्टर की पिटाई कर दी। इस मारपीट में कंडक्टर को कई जगह चोटें आई हैं वहीं हमलावरों ने उसकी टिकटिंग मशीन को भी खराब कर दिया। पुलिस ने घायल परिचालक का मेडिकल करवा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट में कंडक्टर के दो दांत भी हिल गए हैं।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गोरख राम पुत्र रिखी राम निवासी गांव गाबर डाकघर नंड तहसील नालागढ़ ने बताया कि वह एचआरटीसी नालागढ़ डिपो में बतौर कंडक्टर सेवारत है। वह बस एचपी 12सी 9906 के नालागढ़ से भराड़ीघाट समय को लेकर जा रहा था और जब वह भुड्ड बैरियर पर पहुंचा तो सवारियां उतारने के लिए बस खड़ी हुई थी। इसी दौरान निजी बस एचपी 12सी 7322 के दो परिचालक राजेश कुमार और गुरचरण सिंह हैप्पी इसकी बस में आए और गाली गलौच शुरू कर दी। इसके बाद गले से पकड़कर इसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट से इसके दो दांत हिल गए हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। हमलावरों ने उसकी टिकटिंग मशीन भी छीन ली जो अब कार्य करने लायक नहीं रही है। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।