फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुठाड़ के जंगल में गोली से शिकारी की मौत, घटना के बाद साथी फरार

कुठाड़ के जंगल में गोली से शिकारी की मौत, घटना के बाद साथी फरार

Mon, 08 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
कुठाड़ के जंगल में शिकार खेलने गए थे नौ लोग, अचानक चली गोली में एक की मौके पर ही हो गई मौत
विज्ञापन

घटना से बाद से साथ गए लोग हैं फरार
अमर उजाला ब्यूरो
कुठाड़ (सोलन)।
कुठाड़ के जंगल में शिकार खेलने गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को जंगल से बरामद कर लिया है। लेकिन इस घटना को अंजाम देने वाले आधा दर्जन से अधिक शिकारी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने सोमवार को गोली चलाने वालों की धरपकड़ के लिए दिनभर छापेमारी अभियान चलाया लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।
मृतक की पहचान लच्छी राम निवासी गांव डीव डाकघर रामपुर तहसील कसौली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लछी राम अपने अन्य साथियों के साथ रविवार को शिकार खेलने जंगल गया था। यहां च्याली जंगल खड्ड में लछी राम का खून से सना शव बरामद हुआ है। लछी राम की छाती के बाईं तरफ गले के ठीक नीचे गोली लगी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को लछी राम के पुत्र विकास वर्मा ने घटना की सूचना दी। इसमें विकास वर्मा ने बताया कि उसका पिता लछी राम रविवार सुबह करीब 11 बजे अपनी दोनाली बंदूक और पिठ्ठू लेकर घर से शिकार खेलने के लिए जंगल की तरफ गए थे। उनके पिता के साथ गांव के ही मनी राम, आत्मा राम, पवन, अमरू, राजेंद्र, राजीव, संजय कुमार, महेंद्र और शिव कुमार भी थे। विकास वर्मा के अनुसार उसे शाम करीब सात बजे कैलाश चंद ने दूरभाष पर जानकारी दी कि उसके पिता की मौत हो गई है। वह और उसका चाचा रमेश तथा कैलाश मौके पर पहुंचे तो लछी राम जमीन पर पड़ा था। गले के नीचे खून जम चुका था और उसकी बंदूक बाएं घुटने के पास पड़ी थी। मौके पर मनी राम तथा आत्मा राम भी बैठे थे। इन्होंने बताया कि इन दोनों के साथ इसके पिता लच्छी राम अन्य सभी शिकार खेलने जंगल में आए थे। शाम करीब पांच बजे महिंद्र सिंह की बंदूक से चली गोली उसके पिता लच्छी राम को लगी जिससे उनकी मौत हो गई। मौके से मनी राम तथा आत्मा राम के अलावा बाकी सभी शिकार करने वाले व्यक्ति भाग गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन सोमवार को दिन भर दबिश के बावजूद शिकारियों को पकड़ नहीं जा सका है।
विज्ञापन


गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज : एसपी
एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस भादंसं की धारा 304 ए, आर्म्स एक्ट 25-54-59 के तहत कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed