फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन व परवाणू में गहरा सकता है बिजली संकट

बीबीएन व परवाणू में गहरा सकता है बिजली संकट

Fri, 15 Feb 2019 06:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
टावर गिरने से बीबीएन-परवाणू में बिजली संकट की आशंका
विज्ञापन

साथ लगते 10 नंबर टावर का सामान भी गायब, नया टावर लगाने में लग जाएंगे दो माह
हरियाणा से लिया जा रहा 150 एमवीए लोड, वैकल्पिक व्यवस्था करने में हो रही समस्या
संतोष कुमार
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन सहित परवाणू की विद्युत आपूर्ति का संकट गहरा सकता है। नालागढ़ में विद्युत बोर्ड की 220 केवी डबल सर्किट लाइन के टावर गिरने से यह समस्या आई है। यह संचार लाइन बीबीएन की मुख्य आपूर्ति लाइन है जो पावर ग्रिड रेडू़ से उपरला नंगल को आने वाली बिजली को नालागढ़ बद्दी से होकर मंधाला तक पहुंचाती है। यहां से 66 केवी लाइन से इसे परवाणू तक पहुंचाया जाता है लेकिन टावर गिरने से विद्युत आपूर्ति प्रवाह नहीं हो पा रहा है। इसके चलते पड़ोसी राज्य हरियाणा के पंचकूला से बिजली ली गई है लेकिन हरियाणा की अपनी जरूरतें हैं। इस टावर को बनने में दो माह का समय लगेगा, इसे वैकल्पिक रूप से तैयार करने में एक सप्ताह का समय लग जाएगा। यहां विद्युत बोर्ड को एक और समस्या भी पैदा हो गई क्योंकि जो 11 नंबर का टावर गिरा है। साथ ही 10 नंबर टावर का सामान भी गायब है। ऐसे में 10, 12 नंबर के टावर की विद्युत लाइनों को वैकल्पिक रूप से जोड़ने में 10 नंबर टावर की समस्या पेश आ रही है, वहीं कम से कम विद्युत बोर्ड को पांच किलोमीटर बिजली तारों की आवश्यकता है। विद्युत बोर्ड ने पहले ही 11 नंबर टावर के सामान गायब होने पर चोरी का अंदेशा जताते हुए इसकी प्राथमिकी दर्ज करवा रखी है। विद्युत बोर्ड ट्रांसमिशन के एक्सईएन एसके शर्मा ने बताया कि 11 नंबर टावर गिर चुका है। वहीं 10 नंबर टावर का सामान चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि 10, 12 नंबर की तारों को सीधा जोड़ने के लिए बोर्ड के समक्ष दिक्कतें आ रही हैं। 10 नंबर टावर का सामान भी चोरों ने साफ कर दिया है। उन्होंने बताया कि पंचकूला से 150 एमवीए बिजली ली गई है लेकिन जबकि इस क्षेत्र के लिए 160 एमवीए विद्युत की आवश्यकता है। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई चोर गिरोह सक्रिय है तो उसे जल्द ही दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed