फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   होटल से तांबे की तारें चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

होटल से तांबे की तारें चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

Sun, 10 Feb 2019 10:31 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में तांबा और तारें चुराने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। एक आरोपी को एक निजी होटल में चोरी की वारदात को अंजाम देने पर स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 2 अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक फुहार होटल में एक आरोपी तांबा और तारें चुराने की घटना को अंजाम दे रहा था। इसी दौरान उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने इस मामले में दीपक साहनी पुत्र जोगिंद्र साहनी, कृष्ण कुमार पुत्र शत्रुधन साहनी और जसबीर सिंह पुत्र राम पाल सभी निवासी वार्ड-9 नालागढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ नालागढ़ राजकुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद चोरी किया कुछ सामान बरामद कर लिया है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed