फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अवैध खनन के 51 चालान, दो लाख जुर्माना

अवैध खनन के 51 चालान, दो लाख जुर्माना

Mon, 05 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
प्लाट बनाने की मंजूरी लेकर खनन कार्य को दिया जा रहा अंजाम, बद्दी से सोलन तक फैला है माफिया का जाल
विज्ञापन

खनन कार्य में इस्तेमाल कई वाहन भी जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
खनन माफिया पर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हरकत में आए विभाग ने दो माह के भीतर 51 चालान काटकर करीब दो लाख रुपये जुर्माना वसूला है। जुर्माना अदा न करने के कुछ मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। बद्दी और नालागढ़ से जिला मुख्यालय तक खनन माफिया की जड़ें फैली हुई हैं। खनन विभाग ने हालांकि कुछ परमिट भी पांच साल के लिए जारी किए हैं। लेकिन अधिकतर मामलों में खनन माफिया प्लाट विकसित करने के नाम पर मंजूरी लेकर रेत-बजरी का कारोबार चला रहा है।
विभाग ने खनन कार्य में लगे लोगों के चालान काटे हैं और रेत या बजरी ढो रहे ट्रैक्टर, टैंपों तथा दूसरे मालवाहक वाहनों को जब्त किया है। नवंबर में खनन विभाग ने कार्रवाई के दौरान बीस मामले पकड़े थे। इनमें से आठ मामले खनन के थे। बारह मामले बिना परमिट रेत और बजरी ले जाने के शामिल हैं। दिसंबर में 31 मामले पकड़े गए थे। इनमें 16 मामले अवैध खनन और 15 मामले ढुलाई से जुड़े थे। उपमंडल सोलन में रेत कारोबार के लिए खनन विभाग ने आठ ठेकेदारों को इजाजत दे रखी है। इसके अलावा कुछ लोगों ने प्लाट बनाने के नाम पर खनन कार्य को अंजाम दिया।
विज्ञापन


उपमंडल में आठ परमिट जारी
उपमंडल सोलन में रेत की आठ खानों को खनन विभाग ने मंजूरी दी है। इनमें खनन करने वालों ने विभाग के पास रॉयल्टी जमा करवाई है। यह लोग पांच साल तक खनन कार्य को अंजाम दे सकते हैं। इनमें किए जा रहे खनन कार्य की जांच भी विभाग को करनी है कि खनन वैज्ञानिक ढंग या अवैज्ञानिक तरीके से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग करता है कार्रवाई : अश्वनी कुमार
खनन विभाग के निरीक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि विभाग समय-समय पर खनन कार्य की निगरानी करता है। खनन में जुटे ठेकेदारों के लाइसेंस जांचे जाते हैं। इसके अलावा रेत या बजरी ढो रहे मालवाहक वाहनों के परमिट की जांच की जाती है। इनमें यदि कोई कमी पाई जाती है तो विभाग उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करता है। पिछले साल के आखिरी दो महीनों में 51 चालान काटे गए हैं और एक लाख 99 हजार 100 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed