फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन शहर में पुलिस ने चरस सहित दबोचा आरोपी

सोलन शहर में पुलिस ने चरस सहित दबोचा आरोपी

Wed, 03 Jan 2018 10:35 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
सोलन शहर में पुलिस ने चरस सहित दबोचा आरोपी
charas
सोलन। पुलिस ने शहर में गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 680 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र भोला सिंह निवासी ओडा डाकघर रामपुर बुशहर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी सर्कुलर रोड पर बैग उठाकर जा रहा था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया और तलाशी के दौरान 680 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संदर्भ आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी और इस बात का पता लगाया जाएगा कि वह यह चरस कहां से लेकर आया था और सोलन में किसे देने जा रहा था। उन्होंने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed