फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   युवती का एटीएम कार्ड बदलकर 46 हजार उड़ाने वाला गिरफ्तार

युवती का एटीएम कार्ड बदलकर 46 हजार उड़ाने वाला गिरफ्तार

Thu, 11 Apr 2019 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन में चंबा की युवती का एटीएम कार्ड धोखे से बदलकर उसके खाते से पैसे उड़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई। ऊना पुलिस भी आरोपी को हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में लु चुकी है। अब बद्दी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बद्दी में दो और चंबा में दो मुकदमे चल रहे हैं जिसमें वह वांछित था।

पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर इसका रिमांड हासिल करेगी और अन्य मामलों में भी ट्रांजिट रिमांड लेगी। आरोपी ने कुमारी बलो देवी पुत्री किशन चंद गांव चोरी डाकघर देवला तहसील चुराह जिला चंबा के एटीएम को उस समय धोखे से बदल लिया था। जब वह अपने रिहायशी मकान के समीप ही एचडीएफसी के एटीएम से पैसे निकालने गई थी।
विज्ञापन


आरोपी युवती के पीछे खड़ा था और उसके एटीएम का पिन जान लिया और बाद में एटीएम कार्ड स्लिप निकालने के नाम पर उसका एटीएम बदल दिया। युवती के खाते से आरोपी ने 46 हजार 334 रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बुना और आखिरकार उसको दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र निवासी गांव खेरी जलाब डाकघर नारनौंद जिला हिसार हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ऊना पुलिस ने हुड़दंग मचाने के मामले में हिरासत में लिया था। उन्होंने कहा कि आरोपी पर बद्दी और चंबा में चार मामले पहले से चल रहे है जिनमें वह वांछित है। आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जाएगा और बाद में इसे अन्य मामलों में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके अन्य साथियों के बारे में भी कड़ी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed