{"_id":"5b5b1b8f4f1c1bde6d8b4c3e","slug":"21532697487-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से लैपटॉप, फार्मा डिग्री और दो एटीएम कार्ड चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से लैपटॉप, फार्मा डिग्री और दो एटीएम कार्ड चोरी
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी की पॉश कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड में चोरी की वारदातें जारी हैं। लगातार चौथे दिन चोरों ने स्थानीय कॉलोनी को दिनदहाड़े निशाना बनाया। शुक्रवार की घटना में जम्मू-कश्मीर निवासी निर्जीव और अकील बुशहर निवासी बडगांव पोस्ट शिबू जो प्रोक्टर एंड गैंबल में काम करते हैं। दोनों उद्योग में ड्यूटी पर गए हुए थे। जैसे ही ये लोग शिफ्ट समाप्त करके तीन बजे अपने किराए के कमरे पर पहुंचे तो वहां ताला टूटा हुआ था। हाउस नंबर 110 में चोरों ने एक लैपटॉप, एक मोबाइल, एमफार्मा की डिग्री, दो एटीएम कार्ड उड़ा दिए। जब तक दोनों युवक वहां पहुंचे, तब तक चोर अपना काम करके गायब हो चुके थे।
पुलिस के पास दोनो युवकों ने अपनी शिकायत दी है। बद्दी में सक्रिय चोरों का यह गिरोह दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहा है। ज्यादातर लोग नौकरीपेशा हैं और दिन के समय घरों में नहीं होते हैं। चोरी की इन बढ़ती घटनाओं ने असुरक्षा की भावना जागृत हो गई है। पुलिस के लिए भी ये मामले सिरदर्द बनते जा रहे हैं। लगातार चोरियों के कारण गुस्साए लोगों ने गत दिनों तीन घंटे तक बददी में चक्का जाम कर दिया था। कर्मचारी ड्यूटी पर जाने और अन्य लोग घरों को छोड़ने से कतराने लगे हैं। पुलिस अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का दौरा किया। थाना प्रभारी बद्दी जितेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन