फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत

Sun, 08 Jul 2018 10:01 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-बद्दी हाईवे पर हरिपुर संडोली के पास एक राहगीर को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे राहगीर की मौत हो गई है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रजत नेगी पुत्र सभाष चंद निवासी गांव धीरड़ डाकघर नगरोटा गाजिया, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने बताया कि वह शाम को अपने दोस्त रजत शर्मा के साथ बस स्टॉप पर हजाम की दुकान के बाहर बैठे हुए थे। उन्होंने देखा कि नालागढ़ और बद्दी की ओर से दो ट्रक गुजर रहे थे तो वहां पर एक व्यक्ति करनैल पुत्र भूमि सिंह भी सड़क पार कर रहा था। अचानक जोर के धमाके की आवाज आई और दोनों वाहन वहां से निकल गए तथा सड़क के किनारे राहगीर घायलावस्था में पड़ा हुआ था, जिसे सीएचसी बद्दी उपचार के लिए लाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसएचओ बद्दी थाना जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed