फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नोणी गांव में युवक ने लगाया फंदा मौत, देर शाम कमरे में लटका मिला शव

नोणी गांव में युवक ने लगाया फंदा मौत, देर शाम कमरे में लटका मिला शव

Sun, 10 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। नोणी गांव में युवक ने कमरे की छत पर फंदा लगाकार अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शनिवार को युवक अपने कमरे में अकेला सोया हुआ था। घर पर केवल उसकी मां मौजूद थी। परिजनों ने युवक को फंदे से उतारकर अर्की अस्पताल पहुंचाया। जहां पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को युवक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र बंसी लाल गांव नोणी ने शनिवार को अपने कमरे की छत के कुंडे से फंदा लगा लिया। घर पर केवल उसकी मां ही थी। पिता बंशी लाल ड्यूटी पर नोएडा गए थे। एसएचओ दाड़लाघाट मोती सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को दाड़ला अस्पताल से सूचित किया गया कि किसी ने सुसाइड किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना भी किया। लेकिन, मौके पर कोई नशीला पदार्थ और सुसाइड नोट नहीं मिला। छत से एक लटका हुआ कपड़ा पाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने चिकित्सालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शव शनिवार 6 बजे चिकित्सालय में लाया गया था। लेकिन, रविवार 12 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। उधर, बीएमओ अर्की तारा चंद नेगी ने बताया कि उनको सूचना रविवार सुबह करीब साढ़े 10 मिली। इसके बाद संबंधित कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed