फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बीबीएन में चार सड़क हादसों में दस हुए जख्मी, अलग=अलग जगह पेश आए मामले

बीबीएन में चार सड़क हादसों में दस हुए जख्मी, अलग=अलग जगह पेश आए मामले

Fri, 22 Mar 2019 06:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
बीबीएन में चार सड़क हादसों में 10 घायल
विज्ञापन

अलग-अलग जगह पेश आए हादसे, पुलिस ने शुरू कर छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में होली के मौके पर चार अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोग घायल हो गए। इन हादसों के कई घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नालागढ़-बद्दी हाईवे पर खरूणी पुल पर एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक और दो घायल पुलिस को मिले जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां पर एक बाइक हादसे का शिकार हो गई जो पुल पर लगी रेलिंग में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर गिरी। इसमें निखिल शर्मा पुत्र यादव चंद शर्मा और राहुल शर्मा पुत्र गिरीश चंद निवासी गांव बातल तहसील अर्की घायल हो गए।
गुरविंदर सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी गांव मोठापुर डाकघर नूरपुर बेदी तहसील आनंदपुर साहिब रोपड़ ने बताया कि वह अपने बाइक पर सवार होकर नालागढ़ से बद्दी जा रहे थे। पीरस्थान के समीप बद्दी से एक बुलेट आया और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे यह और अमरजीत बाइक सहित कच्ची सड़क पर गिर गए जबकि बुलेट पर सवार दोनों लोग आगे जाकर बाइक सहित गिर गए। अरुण कुमार हाल किरायेदार बलदेव सिंह नजदीक मेन रोड संडोली ने पुलिस में दर्ज मामले में बताया कि वह जब सड़क पर खड़ा था तो एक बाइक पर दो लोग सवार थे। पीछे से आई एक बोलेरो गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों वाहन सहित सड़क पर जा गिरे जबकि बोलेरो का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह पुत्र भगवान दास निवासी गांव नालग डाकघर बधौनीघाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि यह अपने ट्रक में लकड़ी लोड करके लक्कड़ डिपो बद्दी जा रहा था। दामुवाल गांव के पास ट्रक के पीछे किसी के टकराने की आवाज सुनाई दी। उसने ट्रक रोका और उतरकर देखा तो एक स्कूटी इसके ट्रक की दाहिने किनारे टकरा गई थी। स्कूटी सवार दो लोग हीरा सिंह पुत्र देव सिंह और धर्मेंद्र पासवासन पुत्र सूद राम घायल हो गए। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चारों मामले दर्ज कर घायलों के मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed