{"_id":"5b6c45a14f1c1b9d3e8b5f96","slug":"201533822369-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाकनाघाट में जीप से पुलिस ने पकड़ी 1 किलो दस ग्राम चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाकनाघाट में जीप से पुलिस ने पकड़ी 1 किलो दस ग्राम चरस
Updated Thu, 09 Aug 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाकनाघाट में जीप से एक किलो चरस पकड़ी
पुलिस को देख आरोपी जीप स्टार्ट कर भागने की कर रहा था कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट थाने के तहत पुलिस ने वाकनाघाट में एक व्यक्ति से छापामारी के दौरान एक किलो 10 ग्राम चरस बरामद की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने वीरवार को नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत कंडाघाट और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी। वाकनाघाट के पास अलडुनाला में एक जीप और पिकअप खड़ी थी। पुलिस के वाहन को देखते ही जीप थार चालक ने जीप स्टार्ट कर भागने की कोशिश की। इस दौरान जब पुलिस ने थार जीप नंबर एचपी 51-टी-8046 की तलाशी ली तो कार से पुलिस को 1 किलो 10 ग्राम चरस मिली। इस मामले में पुलिस ने शिमला के मलोग निवासी नीरज शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दिनों सोलन में नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है। कुछ दिनों पहले पुलिस ने चिट्टा पकड़ने के मामले में बड़ी सफलता पाई है। एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने कहा कि कंडाघाट के तहत एक व्यक्ति से चरस बरामद की गई है। आने वाले दिनों में नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।