{"_id":"5ae34f1c4f1c1b3b0a8b6cfa","slug":"201524846364-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े में लगी आग से राख हो गई रेहड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़े में लगी आग से राख हो गई रेहड़ी
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन (सोलन)। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही शहर में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शहर के बाईपास में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक रेहड़ी में आग लग गई। आग लगने से करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। यदि दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू न पाया जाता तो उसके साथ वाली रेहड़ियां भी आग की चपेट में आ जाती। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दमकल विभाग को बाईपास पर एक रेहड़ी में अचानक आग लगने की सूचना मिली। दमकल विभाग ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। बाईपास पर सड़कों के किनारे प्रतिदिन 50 से अधिक लोग रेहड़ियां लगाते हैं।
लोगों के मुताबिक कूड़े में आग भड़कने के बाद रेहड़ी आग की चपेट में आ गई। आग लगने से रेहड़ी मालिक को करीब 25 हजार रुपये की क्षति हुई है। दमकल विभाग के अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि बाईपास पर सुबह करीब आठ बजे एक रेहड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद कर्मचारियों को घटना स्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पाने में एक घंटे का समय लग गया। आग की इस घटना से करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है।