{"_id":"5a75eb364f1c1bc83b8b4afa","slug":"201517677366-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.50 करोड़ उधारी शराब मामले में तीन धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.50 करोड़ उधारी शराब मामले में तीन धरे
Updated Sat, 03 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बहुचर्चित ढाई करोड़ की उधारी शराब मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ कम्यूनिकेशन ग्रुप के तीन लोगों को इस मामले में अरेस्ट किया है। उधारी शराब मामले में पहले ही मुख्य आरोपी ईटीआई और पांच ठेकेदारों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक नौ लोग पुलिस इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।
पकड़े गए तीन अन्य आरोपियों में दिनेश कुमार, योगेश्वर और योगेश कुमार निवासी नालागढ़ शामिल हैं। इन्हें पुलिस अदालत में पेश करेगी। बद्दी के सनसिटी के समीप एल-1 शराब के गोदाम में शराब का यह गोरखधंधा हुआ था। यहां पर ईटीआई अंकुश के कार्यकाल में यह धांधली हुई और आबकारी एवं कराधान विभाग ने बददी के एल-1 गोदाम का ऑडिट करवाया तो 2.50 करोड़ की शराब की हेराफेरी पाई गई। आबकारी विभाग ने इस मामले को मार्च 2017 में पुलिस को सौंपा। इस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी ईटीआई अंकुश चौहान निवासी नगरोटा बांगवा जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया। इसके बाद ठेकेदारों भूपिंद्र सिंह, राकेश शर्मा, चंचल कुमार, जोगिंद्र लाल और किशोरी लाल को पकड़ा गया। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मामले में तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। इन्हें जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।