फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धर्मपुर में शॉटसर्किट से राख हुई दुकान, एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

धर्मपुर में शॉटसर्किट से राख हुई दुकान, एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

Sat, 21 Oct 2017 03:14 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में शॉटसर्किट से राख हुई दुकान, एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मपुर(सोलन)।
धर्मपुर पंचायत के पड़ाव गांव में शॉट सर्किट से दुकान में आग लगने से लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। दुकानदार हरीश ने बताया कि दिवाली की रात लगभग 9 बजे दुकान बंद करके वह घर चला गया था। रात को पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि दुकान से धुआं उठ रहा है। आग लगने की घटना लगभग साढ़े दस बजे की है। पड़ोसी दुकानदार ने सूचना धर्मपुर थाना और अग्निशमन विभाग को दी गई।
अग्निशमन विभाग कर्मचारियों ने रात करीब डेढ़ बजे आग पर काबू पाया। दुकान में स्टेशनरी और प्लास्टिक का सामान था। इसके चलते आग भड़की और कुछ ही देर में दुकान को चपेट में ले लिया। देर रात जब अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो धधक रही थी। टीम ने शटर तोड़े और आग को बुझा दिया। अग्निशमन विभाग ने करीब डेढ़ बजे आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया की दुकान में स्टेशनरी, मोबाइल, कॉस्मेटिक का सामान जला है। उसने बताया कि दुकान और सामान के जलने से उसे करीब साढ़े तीन लाख का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग प्रभारी हरीश का कहना है कि दुकान में आग से करीब एक लाख रुपये के नुकसान को आकलन किया गया है। अग्निशमन विभाग ने करीब दस लाख की संपत्ति को बचा लिया। उन्होंने बताया कि आग शॉट सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन

बाहरा विवि के पास जंगल में लगी आग
सोलन। बाहरा विवि के पास जंगल में लगी आग लग गई। विवि के हॉस्टल से कुछ ही दूरी पर भड़की आग के बारे में विवि प्रशासन ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से जंगल में झाड़ियां और घास जल गई। अग्निशमन विभाग ने हादसे से विवि हॉस्टल को चपेट में आने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 13 में पटाखे से भड़की चिंगारी
सोलन के वार्ड नंबर 13 में कश्यप निवास के पास कूड़े के ढेर में पटाखे से आग भड़क गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इसके अलावा बड़ोग में खील का मोड़ के समीप जंगल में आग लग गई। आग एक मकान के समीप पहुंच गई थी। इसके चलते लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी और विभागीय टीम ने आग पर काबू पाया।ग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed