फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कुहिनार में आश्रम की अलमारी से चार लाख की नकदी चुराकर भागा साधु

कुहिनार में आश्रम की अलमारी से चार लाख की नकदी चुराकर भागा साधु

Wed, 28 Nov 2018 06:39 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
कुहिनार में आश्रम की अलमारी से चार लाख की नकदी चुराकर भागा  साधु
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। पुलिस चौकी कुनिहार के अंर्तगत कोठी पंचायत स्थित एक आश्रम में साधु ने ही चोरी को घटना को अंजाम दे डाला है। आरोपी आश्रम में रखी चार लाख की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गया। तुलसी कुटीर मधुवन आश्रम कुनिहार में रह रहे साधु ने अलमारी से नकदी चुरा ली। आरोपी की पहचान परमानंद गिरि के रूप में हुई है।

आश्रम के संचालक जगत प्रकाश नड्डा अयोध्या में कथा करके आए थे और इसी क्षेत्र से एक परमानंद गिरि मधुबन आश्रम पहुंचा जो आश्रम में ही रह रहा था। इसके बाद नवंबर में कथा वाचक नड्डा ऊना में कथा के लिए गए थे। उसके बाद आरोपी परमानंद गिरि 26 नवंबर से ही आश्रम से गायब हो गया। आश्रम के अंदर रखी अलमारी के लॉकर को तोड़ कर आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूर्णिमा के दिन पूरे हिमाचल और आसपास के क्षेत्रों से लोग यहां आते हैं और इच्छानुसार चढ़ावा चढ़ा कर जाते हैं। इसके बाद आश्रम ट्रस्ट की सदस्य सरला वर्मा ने चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि कर बताया कि आश्रम में पुलिस ने छानबीन के दौरान चोरी की घटना के कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed