फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   एक गिरफ्तारी और गोलीकांड के दो हफ्ते बाद वजह साफ नहीं कर पाई पुलिस

एक गिरफ्तारी और गोलीकांड के दो हफ्ते बाद वजह साफ नहीं कर पाई पुलिस

Sun, 20 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शामती गोलीकांड की परतें अभी तक नहीं खुल पाई हैं। पुलिस ने एक गिरफ्तारी के बूते पूरे केस को सुलझाने का दम भरा था। गिरफ्तार आरोपी की उम्र पुलिस की पूछताछ में आड़े आ गई है। इसकी वजह से अन्य दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दोनों पेशेवर अपराधी हैं और ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो रहे हैं। पुलिस ने जिस एक युवक को इस हत्याकांड में गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड में मुश्किल से उसकी उम्र 18 साल पूरी हो पा रही है। यह आरोपी इस पेशे में नया है। जबकि, अन्य दोनों बदमाशों पर दिल्ली में हत्या के प्रयास और लूटपाट के कई मामले चल रहे हैं। यह आरोपी इसी तरह से एक प्रदेश में वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरी जगह जाकर छिप जाते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस लंबे अरसे से इनकी तलाश में है, लेकिन इन्हें पकड़ने में कामयाब नहीं हुई। गौरतलब है कि सात अगस्त को तीन आरोपियों ने कार में सवार होकर शामती में जिम प्रशिक्षक लक्की को गोली मार दी थी और कार को मौके पर छोड़कर भाग गए थे। अब सोलन पुलिस भी इन शातिरों के पीछे भागदौड़ कर रही है। पुलिस के हाथ लगे इकलौते आरोपी की उम्र आड़े आने की वजह से उससे सही ढंग से पूछताछ शुरू नहीं कर पाई है। इसकी गिरफ्तारी के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि पुलिस आरोपियों के देशभर में फैले नेटवर्क को उधेड़ डालेगी। लेकिन, फिलहाल ऐसा कोई खुलासा जल्द होने की उम्मीद नहीं है। हत्याकांड के करीब दो हफ्ते और एक गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस इसकी वजह का खुलासा नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

इनसेट...
जल्द गिरफ्तार होंगे अन्य आरोपी : एसपी
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला का कहना है कि पुलिस जल्द ही गोलीकांड के बाकी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। इसके लिए पूरे देश में जाल बिछाया गया है। दिल्ली पुलिस की मदद से इस मिशन को अंजाम दिया जा रहा है। जल्द ही दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ के लिए पीआईपी प्रोसेस पूरा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed