फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ुनिहार में आश्रम से चार लाख की नकदी सहित फरार हुआ आरोपी आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार

ुनिहार में आश्रम से चार लाख की नकदी सहित फरार हुआ आरोपी आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार

Thu, 06 Dec 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार के एक आश्रम से चार लाख की
विज्ञापन

नकदी चोरी कर फरार आरोपी गिरफ्तार
आंध्रप्रदेश से दबोचा, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद किए 70 हजार रुपये
27 नवंबर को घटना को अंजाम देकर फरार था, हुलिया बदल कर रह रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
कुनिहार(सोलन)। आश्रम संचालक का विश्वास जीत कर नकदी पर हाथ साफ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान ब्रह्मचारी परमानंद गिरि निवासी 259 अमर कंटक, कपिला संगम वार्ड नंबर आठ पुष्पराजगढ़ अनूपपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कुनिहार चौकी के तहत कोठी पंचायत में मधुवन आश्रम तुलसी कुटीर में भगत राम नड्डा कथावाचक का विश्वास जीत कर परमानंद गिरि नामक साधु ने आश्रम में आश्रय लिया था। 26 नवंबर को आश्रम संचालक ऊना में कथा करने गए तो उनकी अनुपस्थिति में आश्रम के ताले तोड़ कर अलमारी में रखी करीब 4 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ करके रातोंरात फरार हो गया। इसकी रिपोर्ट आश्रम सेविका सरला वर्मा ने 27 नवंबर को पुलिस चौकी कुनिहार में दर्ज करवाई थी। डीएसपी अमित शर्मा ने इस चोरी की घटना का बारीकी से मुआयना कर कुछ सुराग एकत्रित किए। डीएसपी शर्मा ने हेड कांस्टेबल हीरा लाल, मुख्य आरक्षी रमेश शर्मा, मुख्य आरक्षी परस राम और इंटेलिजेंस आरक्षी कपिल देव की चार सदस्यीय टीम को आरोपी की खोज का जिम्मा सौंपा और टीम आंध्र प्रदेश के गांव श्रीकालाहस्ती मदुरई से आरोपी को पकड़ कर कुनिहार ले आई है। मोबाइल लोकेशन और मानव मुखविर खुफिया रिपोर्ट के आधार पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना राज्यों से होते हुए आंध्र प्रदेश तक आरोपी का पीछा किया। परंतु यह आरोपी अर्की पुलिस टीम को हर बार छकाता रहा और रूप बदल कर यह बहरूपिया अन्य राज्यों का रुख कर पुलिस टीम को हर बार गच्चा दे रहा था। आखिरकार आंध्र प्रदेश के मदुरई श्रीकालाहस्ती गांव में अर्की पुलिस की टीम ने साधु को धर दबोचा और वीरवार को अर्की थाना लाए। इस दौरान आरोपी से 70 हजार रुपये नगद व मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


दस दिन में सुलझाया पूरा मामला : डीएसपी
डीएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की और उक्त टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि 10 दिन के भीतर ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। मोबाइल लोकेशन और मानव मुखबिरों की स्टीक सूचना पर इस आरोपी को आंध्र प्रदेश के मदुरई श्रीकालहस्ती गांव से पकड़ने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आरोपी के कब्जे से 70 हजार रुपये नकद मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया को पूरी कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed