{"_id":"5af06d464f1c1ba0098b87d3","slug":"181525706054-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को गच्चा देकर फरार हुए दो बाइक चोर आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को गच्चा देकर फरार हुए दो बाइक चोर आरोपी
Updated Mon, 07 May 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)।
ढेरोंवाल से चोरी हुई बाइक के आरोप में पकड़े गए दो लोग बिलासपुर से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गए। इन आरोपियों को सुंदरनगर से आवारागर्दी करने के आरोप में पकड़ा गया था। वहां से उन्हें पुलिस ने सुंदरनगर कोर्ट में पेश किया था। फरार आरोपियों में गौरव उर्फ गोल्डी पुत्र सीताराम और संदीप पुत्र देशराज निवासी जमथल शामिल हैं। इन्हें बाइक की फेंकी नंबर प्लेट ढूंढने के लिए बिलासपुर से समीप लगाया गया था कि वे फरार हो गए।
इन दोनों आरोपियों को सुंदरनगर पुलिस ने आवारागर्दी के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद इन्हें अदालत में पेश किया गया। बाद में नालागढ़ पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया था। यह दोनों आरोपी नालागढ़ में ही सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। यहां ढेरोंवाल से उन्होंने बाइक चोरी की। एसपी रानी बिंदू सचदेवा ने कहा कि डीएसपी नालागढ़ को जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन