फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पुलिस ने जमीन की लीज डीड धोखे से रद्द करवाने पर दर्ज की एफआईआर

पुलिस ने जमीन की लीज डीड धोखे से रद्द करवाने पर दर्ज की एफआईआर

Thu, 07 Feb 2019 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
जमीन की लीज डीड धोखे से रद्द करवाने पर एफआईआर
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ जांच की शुरू, दवा निर्माता कंपनी के निदेशक ने लगाए आरोप
2048 तक हुई लीज डीड को धोखे से रद्द करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जमीन लीज डीड को धोखे से रद्द करवाने की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दवा निर्माता उद्योगपति की ओर से धोखाधड़ी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। मामले के संबंध में छानबीन जारी है।

जानकारी के अनुसार दवा निर्माता कंपनी के निदेशक छग्गन लाल ने शिकायत की है कि उसकी कंपनी दवा उत्पादन का कार्य कर रही है। दवाइयों की फैक्ट्री लगाने के लिए उसने 2 बीघा 02 बिस्वा जमीन लीज पर ली थी। 2017 उप पंजीयक कार्यालय सोलन से लीज डीड तैयार करके अपने व्यवसाय को चलाया। पीड़ित के अनुसार उपरोक्त जमीन की लीज डीड 31 वर्षों के लिए हुई थी जो 2048 तक मान्य थी। हर माह जमीन के किराये का भुगतान जमीन के मालिक को लगातार देता रहा लेकिन भूमि मालिकों ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लीज डीड रद्द करवा दी। हालांकि आरोपी न तो इसकी कंपनी में कार्य करता है और न ही कंपनी ने उसे अधिकृत किया था। जमीन मालिक ने आपस में मिलकर जाली दस्तावेज तैयार कर आपराधिक षड्यंत्र रचकर इसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed