फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन में चल रहे नशामुक्ति केंद्र में पुलिस की दबिश, 130 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

सोलन में चल रहे नशामुक्ति केंद्र में पुलिस की दबिश, 130 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद

Wed, 22 Aug 2018 07:33 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
नशामुक्ति केंद्र से 130 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद
विज्ञापन

सोलन के बसाल में पंजाब की निजी संस्था चला रही है केंद्र, 30 युवा किए गए हैं दाखिल
प्रमाण पत्रों की जांच शुरू, स्वास्थ्य विभाग करेगा केंद्र चलाने की स्वीकृति की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पंजाब की एक संस्था की ओर से सोलन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस ने दबिश देकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने केंद्र संचालक संस्था के प्रबंध निदेशक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। केंद्र से प्रतिबंधित कैप्सूल मिलने के बाद दो तरफा जांच छेड़ी गई है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस दोनों अलग-अलग जांच कर रहे हैं। इसमें पुलिस केंद्र से बरामद नशीले कैप्सूल की जांच कर रही है तो स्वास्थ्य विभाग संचालन से पहले जरूरी अनुमति लेने की छानबीन कर रही है। यहां करीब 30 युवाओं को नशा मुक्ति के नाम पर दाखिल किया है। संस्था अभी तक शुरुआती जांच में नशा मुक्ति केंद्र चलाने के वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाई है। पुलिस ने सोलन के नजदीक बसाल में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर दबिश दी। इस दबिश में पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के दवा निरीक्षण भी मौजूद थे। दबिश के दौरान पुलिस को केंद्र से ट्रामाडोल के 130 कैप्सूल बरामद हुए हैं। ये कैप्सूल प्रतिबंधित दवाओं की श्रेणी में आता है। इसके मद्देनजर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दबिश के दौरान केंद्र में 30 से 35 लोग मौजूद थे। इसमें स्टाफ के सदस्य भी शामिल हैं। इन लोगों का केंद्र में उपचार चल रहा था, उनमें से ज्यादातर पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दबिश के बाद प्रशासन ने आगामी आदेशों तक केंद्र में सभी तरह की गतिविधियों पर फिलहाल रोक लगा दी है।
दबिश में मिले प्रतिबंधित कैप्सूल : मधुसूदन
पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के आधार पर दबिश दी है। यह दबिश सदर थाना प्रभारी रविंद्र की अगुवाई में दी गई। दबिश के दौरान केंद्र से नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। इनके आधार पर केंद्र का संचालन कर रही संस्था में एमडी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। संस्था पंजाब से किस उद्देश्य से सोलन आई थी, इन सभी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

जांच के आदेश दिए हैं : उपायुक्त
उपायुक्त विनोद कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन के आदेश दिए गए हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल केंद्र को सील नहीं किया है लेकिन जांच पूरी होने तक नया मरीज दाखिल नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed