फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   रोड रोलर चोरी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

रोड रोलर चोरी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Tue, 19 Feb 2019 08:46 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Tue, 19 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। अर्की क्षेत्र से चोरी हुए रोड रोलर के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किय, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंकित कुमार ने 16 फरवरी को दाड़लाघाट थाना में एक रोड रोलर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 34 वर्षीय गेंडाराम निवासी राजस्थान (नागपुर) उसके पास चालक था और 6 फरवरी को उसने घर जाने को कहा। रोड रोलर को पिपलुघाट सड़क पर खड़ा कर दिया था। लेकिन जब वह वहां गया तो रोड-रोलर नहीं मिला। उसने शक के आधार पर चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और चालक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed