फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पुलिस पकड़ से बाहर शहर में उत्पात मचाने वाली गैंग के फरार आरोपी

पुलिस पकड़ से बाहर शहर में उत्पात मचाने वाली गैंग के फरार आरोपी

Sun, 04 Feb 2018 10:15 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पकड़ से बाहर शहर में उत्पात मचाने वाली गैंग के फरार आरोपी
जांच - फोटो : demopic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
शहर में उत्पात मचाने और चोरी को अंजाम देने में शामिल तीन आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ करेगी। गैंग में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में दोनों फरार आरोपियों के संबंध में अहम खुलासा करेंगे। इससे कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव हो सकती है।

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात को पांच आरोपियों ने बस स्टैंड सोलन में चौकीदार को बातों में उलझाकर एलईडी चुरा ली थी। इसके बाद आरोपियों ने सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले। जबकि एक मारुति कार को भी चुराने का प्रयास किया। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि इनके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपी चौपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों फरार आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस ठिकानों पर दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों में से एक नाबालिग था। उसे पुलिस ने अभिभावकों को सौंप दिया है। जबकि दोनों आरोपी आशीष और पंकज पुलिस रिमांड पर रहेंगे। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूर्व में हुई घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही दोनों फरार आरोपियों के छिपने के ठिकानों के बारे में भी सच उगलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस देगी ठिकानों पर दबिश
पुलिस को दोनों फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लग चुका है। घटना में शामिल दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे। दोनों आरोपी चौपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस इनकी धरपकड़ में अब उन सभी ठिकानों पर दबिश देगी जहां इनके छिपे होने की संभावना हो सकती है। सोलन शहर में भी पुलिस ने उनके ठिकानों की पड़ताल की है। लेकिन वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।


पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तार : एसपी
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने दोनों आरोपियों को तीन दिन का रिमांड मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गिरफ्तार किए गए युवकों से भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed