फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पिकअ के पीछे बंधी कार के नीचे कुचला गया सब्जी विक्रेता

पिकअ के पीछे बंधी कार के नीचे कुचला गया सब्जी विक्रेता

Mon, 29 Jan 2018 11:11 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
बाईपास चौक सोलन में दर्दनाक हादसा
विज्ञापन

पिकअप के पीछे बंधी कार के नीचे कुचला गया जसविंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
परवाणू-शिमला नेशनल हाईवे पर बाईपास चौक सोलन में देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ जसविंद्र सिंह मूल रूप से होशियारपुर पंजाब का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद दो वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है। जसविंद्र सिंह सोलन में सब्जी की दुकान करता था। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात एक पिकअप पीबी नंबर की दूसरी कार को टोह करके ले जा रही थी। पिकअप गाड़ी चालक ने सुरक्षा संदेश नहीं लगा रखे थे।

पिकअप गाड़ी के गुजरते ही जसविंद्र सिंह सड़क पार करने लगा जबकि दोनों गाड़ियों के बीच बांधी रस्सी उसे नजर नहीं आई और वह सड़क पर गिर गया। इस बीच पिकअप के पीछे बंधी गाड़ी ने जसविंद्र को कुचल दिया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान जसविंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी अंबी लाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एएसपी डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। वाहन चालकों को हिरासत में ले लिया है। पिकअप गाड़ी के साथ सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और चालकों की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed