{"_id":"59dfa0164f1c1bd0538b73d2","slug":"161507827734-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजे के 98 पैक्टों के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांजे के 98 पैक्टों के साथ एक गिरफ्तार
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के काठा मार्केट में पुलिस ने एक प्रवासी को गांजा के 98 पैक्टों के साथ पकड़ा है। अतिरिक्त थाना प्रभारी बद्दी की अगुवाई में यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस की टीम अतिरिक्त थाना प्रभारी बद्दी राकेश रॉय की अगुवाई में जुड्डीकलां में गश्त पर थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि काठा मार्केट में शराब ठेके के पास बिहार के रहने वाला एक प्रवासी गांजा बेचने का काम करता है। मुखबिर की सूचना पर तलाशी तो उससे नशे की यह सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने विजय नंद भारती पुत्र राम भारती, निवासी गांव एवं डाकघर घोरहट मठिया, जिला छपरा बिहार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन